पिथौरागढ़, जनवरी 7 -- पिथौरागढ़। अस्कोट पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस ने ओगला क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को बारकोट निवासी होशियार सिंह के मकान में एक व्यक्ति बिना पुलिस सत्यापन के रहते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित मकान स्वामी के खिलाफ पांच हजार का चालान किया है। पुलिस ने आमजन से किरायेदार रखने से पूर्व उनका पुलिस सत्यापन कराने की अपील की है। टीम में उपनिरीक्षक बसंत पंत सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.