पिथौरागढ़, मार्च 3 -- पिथौरागढ़। बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर पुलिस ने सात मकान मालिकों के चालान किए है। जाजरदेवल थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान सात मकान मालिकों के 70 हजार के चालान की कार्रवाई की। जाजरदेवल थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। वहीं होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम ने गश्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...