बिना सत्यापन कमरा न देने और निर्धारित किराया लेने के निर्देश
रुडकी, अगस्त 11 -- कलियर। दरगाह साबिर पाक के आगामी सालाना उर्स मेला को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कलियर पुलिस ने होटल और गेस्ट हाउस संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की। मंगलवार को कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में उर्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और जायरीनों की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने कलियर नगर पंचायत क्षेत्र के सभी होटल, गेस्ट हाउस स्वामियों और प्रबंधकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी अजनबी व्यक्ति को बिना सत्यापन के कमरा न दिया जाए। यह भी पढ़ें- उर्स की तैयारियों के बीच मेहमानखाना बंद, जायरीनों में बढ़ी नाराजगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.