बिना सड़क बने ही भुगतान का आरोप, शिकायत दर्ज
आदित्यपुर, जून 21 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-20 स्थित इमली चौक के आसपास प्रस्तावित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी संजय कुमार ने आरोप लगाया है कि संबंधित सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, बल्कि कई स्थानों पर काम शुरू तक नहीं किया गया, इसके बावजूद संवेदक को कार्य का भुगतान कर दिया गया है। इस संबंध में संजय कुमार ने राज्य के मुख्य सचिव, नगर विकास विभाग के सचिव, प्रधान सचिव तथा सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त को लिखित शिकायत भेजकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाए बिना हो रहे निर्माण कार्य पर पार्षद ने जताई आपत्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.