रिषिकेष, मई 22 -- संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने शुक्रवार को ऋषिकेश के परिवहन अधिकारियों संग बैठक की। समिति पदाधिकारियों ने बिना समिति के गमन पत्र के चारधाम यात्रा पर जा रही बसों पर सवाल उठाए। जिस पर अधिकारियों ने समिति में शामिल सभी बस कंपनियों को गमन पत्र कटवाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को ऋषिकेश बस अड्डा के समीप स्थित संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्ष भाष्करानंद भारद्वाज ने कहा कि बीते नौ अप्रैल को रोटेशन में सम्मिलित समस्त दस परिवहन कम्पनियों की बसों की लॉटरी निकाली गयी थी, लेकिन कई बसों और बस कंपनियों द्वारा अपनी बसों की हाजरी रोटेशन में नहीं दी गई। यही नहीं रोटेशन का गमनपत्र तक नहीं लिया जा रहा है और बाहर-बाहर अपनी बसों को यात्रियों को मनमाने किराये पर बुलाकर चारधाम यात्रा में संचालन किया ज...