गिरडीह, जनवरी 29 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर- बिष्णुगढ़ मेन रोड स्थित ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में बुधवार को कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें इसी स्कूल से पढ़ाई कर मर्चेंट नेवी ऑफिसर बने मो असद शेख ने छात्र - छात्राओं को सक्सेस होने के टिप्स बताए। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल डा निरुपमा ने उसे पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया। मर्चेंट नेवी ऑफिसर मो असद शेख ने छात्र - छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति है। इसके अलावा अभिभावकों और गुरु जनों का सहयोग और मार्गदर्शन है। उन्होंने कहा कि सक्सेस होने के लिए आपको संघर्षों से जूझना होगा। बगैर संघर्ष सफलता नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले छात्र - छात्राओं को अपनी जिम्मेदारियां समझनी होगी। उनकी जिम्मेदारियां स्कूल से ही शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.