मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन के प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा वाचक पंडित रविशंकर ठाकुर महाराज ने कहा कि बिना श्रद्धा के राम का साक्षात्कार संभव नहीं। उन्होंने कहा कि शिव की पत्नी सती ने भी राम पर संशय किया तो उन्हें शिव से दूर होने का दंड मिला। कहा कि जहां राम रहते हैं, वहां काम नही रहता। शिव की समाधि तोड़ने पर, कामदेव का शंकर के द्वारा संहार किया गया। सती का आत्मदाह। सती का पुनर्जन्म माता पार्वती के रूप में और शिव पार्वती का विवाह का वर्णन सुनकर श्रोता भाव विभोर हो हुए। कथा में डॉ. राजीव कुमार, चित्रगुप्त एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय नारायण सिन्हा, महामंत्री प्रो. अजय श्रीवास्तव, संगठन मंत्री सत्येंद्र कुमार पिंकू, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, ...