बिना शुल्क दिए टोल से निकल रहे किसान नेता को टोल कर्मियों ने रोका
बरेली, जून 2 -- हाफिजगंज। खाईखेड़ा गांव के समीप स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार शाम उस समय विवाद की स्थिति बन गई। जब पीलीभीत के एक किसान यूनियन नेता अपनी गाड़ी लेकर पहुंचे और स्वयं को किसान नेता बताते हुए बिना टोल शुल्क दिए निकलने का प्रयास करने लगे। टोल कर्मियों ने उन्हें नियमों का हवाला देते हुए टोल शुल्क जमा करने को कहा। आरोप है कि किसान नेता कोई वैध संदेश या दस्तावेज नहीं दिखा सके और टोल शुल्क देने का विरोध करने लगे। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। काफी देर तक बातचीत के बाद किसान नेता को नियमानुसार टोल शुल्क जमा करना पड़ा। यह भी पढ़ें- टोल शुल्क को लेकर पर्यटक और कर्मियों में मारपीट इसके बाद ही उन्हें टोल प्लाजा से आगे जाने दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.