उन्नाव, मार्च 17 -- पुरवा। ब्लॉक के गांव बसनोहा स्थित प्राथमिक विद्यालय की बदहाल व्यवस्था का चौंकानेवाला वीडियो सामने आया, जिसमें बच्चे बिना किसी शिक्षक की मौजूदगी के खुद ही प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।गांव के प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल रहा। वीडियो में छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में लाइन लगाकर प्रार्थना करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ग्राम प्रधान संदीप ने सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में वह खुद यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि विद्यालय में पांच अध्यापकों की तैनाती है, लेकिन जब वह मौके पर पहुंचे तो सभी बच्चे अकेले ही प्रार्थना कर रहे थे। कोई शिक्षक उपस्थित नहीं था। मामला यहीं तक सीमित नहीं है। ग्राम प्रधान ने विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.