सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। लोटन कस्बे में बुधवार रात बाराती और घराती में कहा सुनी व मारपीट होने से बारात शादी कराए बिना वापस चली गई थी। दोनों पक्षों में सुलह समझौते के बाद आपसी सामंजस्य स्थापित करने के बाद बारात दोबार शुक्रवार को दिन में आई। धार्मिक रीति रिवाज से विवाह संपन्न होने के बाद दुल्हन को विदा कर ले गए। बताया जा रहा है कि जयमाल के दौरान बारातियों और घरातियों में कुछ कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला मारपीट तक बढ़ गया था। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग चोटिल हो गए थे। लड़की के परिवार वाले बारातियों को बहुत समझाने-बुझाने की कोशिश की थी लेकिन बरातियों ने बिना शादी कराए वापस जाने का फैसला लेते हुए वापस लौट गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ जो सार्थक नतीजे तक पहुंच गया। आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.