बिना शर्त माफी मांगो; राहुल गांधी के खिलाफ वीडियो पर कांग्रेस ने BJP नेता को भेजा नोटिस
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ऊपर राष्ट्रगान के अपमान के आरोप लगाए जाने पर कांग्रेस ने नोटिस भेजा है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय को नोटिस भेजकर भाजपा के ऑफिशियल हैंडल पर 13 अगस्त को डाले गए एक वीडियो को हटाने और बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा है। फिलहाल इस मामले पर भाजपा या अमित मालवीय की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। 13 अगस्त को रचनात्मक कांग्रेस कार्यक्रम में राहुल गांधी पहुंचे थे। यहीं से एक वीडियो क्लिप लेकर भाजपा के ऑफिशियल पेज पर शेयर की गई थी। इस क्लिप में राहुल गांधी दूसरे नेताओं से हाथ मिलाते और बात करते हुए नजर आते हैं, जबकि पीछे राष्ट्रगान बजता हुआ सुना जा सकता है। भाजपा ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "देखो राहुल गांध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.