बिना शर्त माफी मांगिए, भगवंत मान की पत्नी ने पूर्व जज को भेज दिया कानूनी नोटिस; पूरा मामला
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्री कौर ने एक पूर्व जज और डीडी न्यूज की ऐंकर को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने ऐंकर से कहा है कि वह अपने प्लैटफॉर्म से अपने खिलाफ झूठे दावों को हटा लें। इसके साथ पूर्व जज से बिना शर्त माफी मांगने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द माफी नहीं मांगी गई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। AAP विधायक अमनदीप कौर ने बताया कि गुरप्रीत कौर ने हरियाणा और पंजाब हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रंजीत सिंह (रिटायर्ड) और दूरदर्शन की एक ऐंकर को नोटिस भेजा है। दरअसल राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को एक शिकायत मिली थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी ने एक रेप केस को दबाने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की. एनएचआरसी ने पंजाब सरकार से इस मामले में जांच करवाने को कहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.