बिना शटडाउन लिए फ्यूज ठीक कर रहा संविदाकर्मी झुलसा
लखनऊ, मई 26 -- मोहनलालगंज में मंगलवार दोपहर एक संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलस गया। न्यू सबस्टेशन पर कार्यरत संविदाकर्मी महानंद नवजीवन इंटर कॉलेज के पास लगे ट्रांसफॉर्मर की फ्यूज पेटी दुरुस्त करने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कर्मचारी ने शटडाउन लिए बिना ही फ्यूज बॉक्स खोलकर काम शुरू कर दिया था। मरम्मत के दौरान तेज धमाके के साथ फ्लैशिंग हुई, जिसकी चपेट में आने से महानंद के हाथ बुरी तरह झुलस गए। घायल कर्मी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। जेई विजय कुमार शर्मा के मुताबिक फिलहाल कर्मी की स्थिति खतरे से बाहर है। हादसे के बाद विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। यह भी पढ़ें- फ्यूज जोड़ते समय करंट की चपेट में आया संविदाकर्मी जेई ने कहा कि सभी कर्मचारियों को सेफ्टी किट का अनिवार्य प्रयोग करने और बिना शटडाउन के को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.