शाहजहांपुर, दिसम्बर 25 -- तिलहर, संवाददाता। बिजली लाइन पर बिना शटडाउन लिए कराए जा रहे कार्य के दौरान करंट लगने से एक कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जैतीपुर थाना क्षेत्र के छेंदापट्टी गांव निवासी 30 वर्षीय सूरजपाल बिजली विभाग के ठेकेदार के अधीन कार्य करता था। तिलहर से शिवदासपुर सड़क मार्ग पर जर्जर बिजली लाइनों को बदले जाने का काम चल रहा था। परिजनों के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे सूरजपाल अपने अन्य साथियों के साथ बिजली पोल पर चढ़कर लाइन बदल रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया, जिससे सूरजपाल को तेज झटका लगा और वह पोल से नीचे जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के बाद साथी कर्मी आनन-फानन में उसे अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.