बिना वैध आधार व साक्ष्य के चालान-नोटिस निरस्त करते थे खनन अधिकारी अभिषेक
कुशीनगर, जून 20 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कुछ दिन पहले तक जिले में खनन अधिकारी के पद पर तैनात रहे अभिषेक सिंह बिना वैध आधार व साक्ष्य के चालान-नोटिस निरस्त कर देते थे। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा करायी गयी जांच में इसके स्पष्ट प्रमाण मिले हैं। डीएम की रिपोर्ट पर ही उन्हें शासन ने निलंबित किया है। यह भी पढ़ें- कुशीनगर के खान अधिकारी निलंबितअवैध खनिज परिवहन से जुड़ी अनियमितताएँ अवैध खनिज परिवहन से जुड़े मामलों में अनियमितता पाए जाने पर कुशीनगर में तैनात रहे खनन अधिकारी अभिषेक सिंह को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले ही उनका तबादला कुशीनगर से दूसरे जनपद के लिए हो गया था और वह नई तैनाती स्थल पर कार्यभार भी ग्रहण कर चुके थे। इसी बीच उनके कार्यकाल से जुड़े प्रकरणों की जांच पूरी होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.