बिजनौर, फरवरी 27 -- डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक महात्मा विदुर सभागार, कलक्ट्रेट बिजनौर में आयोजित की गयी। जिसमें सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शुक्रवार को बैठक में एडएीम प्रशासन अंशिका दीक्षित द्वारा सम्बन्धित विभागों को आधार नामांकन लम्बित प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। एडीएम ने कहा कि बिना वैध अनुमति के आधार कार्ड बनाने वाले संचालकों के विरूद्व नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बैठक में यूआईडीएआई लखनऊ के प्रबन्धक विवेक सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि 0 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के आधार अपडेशन बायोमैट्रिक कराना आवश्यक है, साथ ही जिन व्याक्तियों के आधार कार्ड मे गत 10 वर्ष से कोई अपडेशन नहीं कराया है वह शीघ्र अपडेशन करा लें...