चंदौली, फरवरी 28 -- इलिया। ग्राम रोजगार सेवक संघ ने बकाया मानदेय भुगतान न होने पर नाराजगी जतायी है। संघ के जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल सहित अन्य पदाधिकारी ने कहा है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण ग्राम रोजगार सेवकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारी सीजन में भी उनके सामने संकट की स्थिति बनी हुई है। संघ के लोगों का कहना है कि सरकार की उदासीनता और अधिकारियों की ढिलाई के चलते शहाबगंज विकासखंड सहित पूरे जिले में ग्राम रोजगार सेवकों को समय से मानदेय नहीं मिल पा रहा है। कई कर्मचारी ऐसे हैं जिनके परिवार का भरण-पोषण पूरी तरह इसी मानदेय पर निर्भर है। संघ के लोगों में जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल के साथ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, महासचिव रविकांत पाण्डेय, महामंत्री संतोष कुमार पाण्डेय, संगठन मंत्री भोलानाथ, जिला मीडिया प्रभारी संजीव बरनवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.