गढ़वा, अप्रैल 1 -- खरौंधी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोशलीबार में बुधवार को सेवानिवृत्त सहायक आचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। राजेश वर्ष 2005 में सर्व शिक्षा अभियान के तहत पारा शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए थे और करीब 20 वर्षों तक उन्होंने निष्ठापूर्वक सेवा दी। उसके बाद वर्ष 2025 में उन्हें सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति मिली और उन्होंने 2 दिसंबर 2025 को विद्यालय में योगदान दिया। 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। विडंबना यह रही कि इस अवधि में उन्हें एक माह का भी वेतन प्राप्त नहीं हो सका और वह बिना वेतन लिए ही सेवानिवृत्त हो गए। मुख्य अतिथि बीपीओ विपिन बिहारी गुप्ता ने कहा कि राजेश ने अपने लंबे सेवाकाल में शिक्षा के प्रति जो समर्पण दिखाया, वह सराहनीय है। ऐसे शिक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.