बिना वेतन मिले ही रिटायर हो गए शिक्षक
गढ़वा, मार्च 31 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। राज्य में लगभग एक दशक बाद प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित नियुक्ति हुई लेकिन प्रक्रिया की देरी से कुछ शिक्षक वेतन से वंचित रहे। वर्षों के संघर्ष, परीक्षा और इंतजार के बाद नौकरी तो मिली, लेकिन कुछ ही महीनों में सेवानिवृति का समय भी आ गया। ऐसा ही एक अनोखा मामला खरौंधी प्रखंड से सामने आया है। राजेश कुमार श्रीवास्तव महज चार महीने की नौकरी के बाद 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए। उसके बाद भी उन्हें अब तक एक महीने का वेतन भी नहीं मिल सका है। राजेश ने 2 दिसंबर 2025 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोशलीबार में सहायक आचार्य के रूप में योगदान दिया था। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उनका वेतन भुगतान शुरू नहीं हो सका। राजेश सिसरी गांव निवासी हैं। उन्होंने 21 जुलाई 2005 को सर्व शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.