नोएडा, जुलाई 28 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने जेपी ग्रीन्स सोसाइटी में बिना वीजा रह रहे चीन के नागरिक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने विदेशी नागरिक के पास से फर्जी आधार कार्ड, एक पेन कार्ड और एक्सपायरी डेट का वीजा बरामद किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोसाइटी में रहने वाले एक चीन के नागरिक को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान सांग सिओमाओ निवासी चीन के रूप में हुई। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी यहां अवैध रूप से रह रहा था। इसके पास से एक वीजा बरामद हुआ, जो वर्ष 2020 में खत्म हो चुका है। यह भी पढ़ें- विदेशी नागरिक की पहचान उजागर करने के लिए तकनीक के सहारे पुलिस इसके बाद भी वह भारत में अवैध रूप से रह रहा था। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि आरोपी के पास से नोएडा के पते पर बना एक फर्जी आधार कार...