मधेपुरा, अप्रैल 24 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विद्युत कार्यालय परिसर में गुरुवार को सोलर मेला का आयोजन किया गया। सोलर मेला में मौजूद रहे डीएम अभिषेक रंजन ने जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने को लेकर संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। सोलर मेला में कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए। डीएम ने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि सोलर योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पात्र आवेदकों को सहज और शीघ्र ऋण उपलब्ध कराएं। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से सोलर के लिए आवेदन प्राप्त कर उन्हें बिना विलंब कनेक्शन उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़ें- मधेपुरा : सोलर मेला में दर्जनों बिजली उपभोक्ताओं दिया आवेदन डीएम ने विद्युत कार्यपालक अभियंता मधेपुरा और उदाकिशुनगंज को सोलर...