बिना वित्तीय प्रभार निधि निकासी मामले में कई एचएम और बीईओ फंसे
मधुबनी, जून 18 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के कई विद्यालयों में बिना वित्तीय प्रभार के स्कूल निधि की निकासी और खर्च के मामलों ने शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभागीय जांच के दायरे में कई प्रधानाध्यापक और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आ गए हैं। बाबूबरही प्रखंड में सामने आए मामले के बाद अब बसैठ स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय का मामला भी चर्चा में है, जहां प्रभार विवाद के बाद वित्तीय संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यहां पर बिना उच्चाधिकारी के आदेश के ही बीईओ और एचएम ने वित्तीय संचालन किया और राशि की निकासी की गयी। कई विद्यालयों में प्रभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के बावजूद विद्यालय निधि के संचालन और भुगतान किए जाने की शिकायतें मिली हैं। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि यदि किसी विद्यालय में विधिवत वित्तीय प्रभार नहीं सौंपा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.