मुंगेर, अप्रैल 11 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर बरदह पंचायत की मुखिया गुलनाज शाहीन ने पुलिस पर बिना वारंट देर रात घर में घुसकर तलाशी लेने और उनके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आवेदन में गुलनाज शाहीन ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 की रात करीब 2:30 बजे पुलिस टीम अचानक उनके घर पहुंची और बिना किसी वारंट के घर में प्रवेश कर सर्च अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पुलिस से तलाशी का कारण पूछा तो स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रशासन का पूरा सहयोग किया, लेकिन तलाशी के दौरान घर से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...