बदायूं, दिसम्बर 15 -- बदायूं, संवाददाता। बिना वर्दी ड्यूटी करने वाले चालक, परिचालकों के मानदेय से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने कटौती शुरू कर दी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश पाठक ने कहा है कि चालक, परिचालकों के लिए अगर कटौती की कार्रवाई से बचाना है तो वह नियमित तरीके से वर्दी पहनकर ही ड्यूटी करें। बदायूं डिपो में स्थाई, संविदा एवं आउटसोर्सिंग के चालक, परिचालकों की संख्या 600 है। इन सभी के लिए परिवहन निगम के आदेश के अनुसार वर्दी में ड्यूटी करना अनिवार्य है। चालकों के लिए खाकी रंग की वर्दी एवं परिचालकों के लिए ग्रे रंग की वर्दी के लिए धनराशि मुहैया कराई जा चुकी है और चालक, परिचालकों ने भी वर्दी तैयार करा ली है, लेकिन कुछ चालक, परिचालक वर्दी पहनकर ड्यूटी करना नहीं चाहते हैं। जिन पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.