गुड़गांव, मार्च 31 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी की सड़कों पर नियम तोड़ने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों के खिलाफ गुरुग्राम यातायात पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। पुलिस ने निर्धारित ड्रेस कोड (यूनिफॉर्म) का पालन न करने वाले दो हजार 399 चालकों के चालान काटकर 17 लाख 98 हजार 500 रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि विशेष अभियान एक से 30 मार्च 2026 तक चलाया गया। यातायात पुलिस की विभिन्न टीमों ने शहर के मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नाकेबंदी कर उन चालकों की पहचान की, जो बिना वर्दी के वाहन चला रहे थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल जुर्माना लगाना नहीं, बल्कि चालकों को अनुशासित बनाना है। पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.