बगहा, अप्रैल 2 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय नए वित्तीय सत्र चालू हो चुका है लेकिन इसके बावजूद जिले के विद्यालयों में बिना वर्क आर्डर के निर्माण कार्य का खेल अभी भी जारी है। कहीं भवन निर्माण कहीं चाहरदीवारी तो कहीं टाइल्स लगाने का कार्य चल रहा है। चनपटिया प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुबौलिया में टाइल्स लगने की सूचना पाकर पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लोकेश कुमार झा को देखकर गुरुवार को मिस्त्री फरार हो गए। विद्यालय की प्रधानाध्यपिका अम्बेया खातून का कहना था कि कनीय अभियंता के कहने पर बिना वर्क आर्डर के ही काम शुरू हो गया है। इधर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का कहना था कि कनीय अभियंता से बात करने का प्रयास किया जाता है लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं होता है लेकिन मामला गंभीर है। बिना वर्क आर्डर के काम नहीं करना है इसके लेकर पत्र पहले से जारी कर ...