कानपुर, जून 8 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। अचानक बिना बात हंसने लगें, मामूली बात पर रो पड़ें, स्वभाव एकदम बदले या कुछ मिनटों के लिए अजीब व्यवहार करने लगें तो इसे केवल मानसिक तनाव या मनोवैज्ञानिक समस्या समझकर नजरअंदाज न करें। यह ब्रेन ट्यूमर का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसर्जरी विभाग की केस स्टडी बताती है कि ब्रेन ट्यूमर हमेशा सिरदर्द, उल्टी, चक्कर या धुंधली नजर के रूप में ही सामने नहीं आता, बल्कि कई मरीजों में इसकी शुरुआत व्यवहार और व्यक्तित्व में बदलाव से होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, विभाग में आने वाले करीब 10 फीसदी मरीज ऐसे होते हैं, जिनके शुरुआती लक्षणों को मानसिक विकार, अवसाद, तनाव या व्यवहार संबंधी समस्या समझ लिया जाता है। कई बार मरीज कुछ मिनटों के लिए असामान्य व्यवहार करता है और फिर सामान्य हो जाता...