अयोध्या, मई 12 -- अयोध्या, संवाददाता। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में निजी कम्पनियों को लाभ पहुंचाने के लिए बड़ा खेल होने का आरोप लग रहा है। आरोप है कि मरीजों को बिना वजह महंगी जांच लिखी जा रही है। जिससे ज्यादा से ज्यादा रीजेन्ट खरीद हो। इसके साथ में रीजेन्ट जल्द खत्म होने पर इसका लाभ निजी लैब को मिले। यह तथ्य मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल डा. दिनेश सिंह मार्तोलिया की प्रारम्भिक जांच में सामने आए है। अब इसको लेकर कॉलेज प्रशासन वृहद स्तर पर जांच करेगा। जिससे सबूतों के साथ इसका खुलासा हो सके तथा दोषियों पर कार्रवाई हो। प्रिसिंपल डा. दिनेश सिंह मर्तोलिया ने बताया कि अगर 100 मरीजों को डाक्टर ने देखा तो सामान्यता तीन चार मरीज ऐसे होते है, जिन्हें हार्मोनल जांच की जरुरत होती है। लेकिन मेडिकल कॉलेज में 50 प्रतिशत मरीजों को इस तरह की जांच लिखी जा रही है...