बिना वजह बिजलीकर्मियों पर हो रही कार्रवाई
वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से बुधवार को भेलूपुर स्थित कार्यालय पर जनजागरण सभा हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि बिजलीकर्मियों के विरुद्ध बेवजह कार्रवाई की जा रही है। उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से कर्मचारियों में भारी असंतोष और आक्रोश व्याप्त है। प्रबंधन की नाकामी के कारण भीषण गर्मी के दौरान प्रदेश की बिजली व्यवस्था चरमराने की स्थिति में पहुंच गई है। इसके बावजूद प्रबंधन बिजलीकर्मियों का सहयोग लेने की बजाय उत्पीड़न और टकराव का रास्ता अपना रहा है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। आरोप लगाया कि एक ओर डाउनसाइजिंग के नाम पर 20-25 वर्षों से बिजली व्यवस्था संभाल रहे अत्यंत अल्प वेतनभोगी संविदाकर्मियों को नौकरी से निकाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- प्रबन्धन की नाकामी से चरमरा रही बिजली व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.