बिना लेन-देन किए बैंक खाते से 18 हजार कटे
फरीदाबाद, मई 1 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। साइबर अपराधियों ने एक युवक के बैंक खाते से बिना किसी लेन-देन के करीब 18 हजार रुपये काट लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। भगत सिंह कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी विकाश ने थाना साइबर अपराध बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया कि 7 मार्च 2026 को उसके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 17,700 रुपये कटने का मोबाइल पर संदेश मिला। पीड़ित के अनुसार, उसने उस समय कोई भुगतान नहीं किया था। जब उसने अपने खाते की जांच की तो पैसे कटे हुए मिले। इसके बाद उसे एहसास हुआ कि उसके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है। यह भी पढ़ें- ठगों ने खाते से 16 हजार निकाले घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही उसने थाना में लिखित शिकायत भी दी। पुलिस के अनुसार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.