लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ, संवाददाता। साइबर जालसाजों ने पीजीआई के एक युवक के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी या लिंक के ही 95 हजार रुपए उड़ा दिए। पुलिस ने शुक्रवार को आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वृंदावन योजना सेक्टर छह निवासी रिंकू का बैंक ऑफ बड़ौदा की वृंदावन योजना शाखा में खाता है। रिंकू के मुताबिक दो जून सुबह साढ़े 11 बजे के करीब उनके खाते से यूपीआई के जरिए 95 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए, जबकि उन्होंने कोई ऑनलाइन भुगतान नहीं किया, न ही कोई ओटीपी या लिंक आया। शाम को मोबाइल पर बैलेंस देखने पर रकम कम मिली तो वह बैंक पहुंचे। जांच में पता चला कि धनराशि मनोहर सोलंकी नाम के व्यक्ति के यूपीआई खाते में भेजी गई है। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...