काशीपुर, अप्रैल 18 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। महंगाई कम करने को लेकर चलाए अभियान में मंडी समिति ने 48 फुटकर व्यापारियों के लाइसेंस बनाए। एसडीएम एवं प्रशासक राहुल शाह की अध्यक्षता में चलाए अभियान में मंडी सचिव शैलेंद्र माहरा एवं अन्य कर्मियों ने अभियान चलाकर फुटकर व्यापारियों से 20-25 प्रतिशत से अधिक मुनाफा न वसूलने की हिदायत देते हुए महंगाई नियंत्रण में सहयोग करने को प्रेरित किया। प्रशासक राहुल शाह ने बिना लाइसेंस के कार्य करने वाले व्यापारियों को मंडी समिति से अपना लाइसेंस अनिवार्य रूप से बनवाने को कहा है। चेताया कि किसी फुटकर व्यापारी ने अधिक कीमत वसूली की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह भी पढ़ें- अब उचित दर पर मिलेंगी फल-सब्जियां यह भी पढ़ें- जसुपुर में मंडी अफसरों ने चलाया अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.