बागेश्वर, मई 21 -- देवेंद्र, बागेश्वर। बैजनाथ पुलिस ने बगैर लाइसेंस शराब बेचने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस ने मैगड़ीस्टेट स्थित दुकान में बिना लाइसेंस के ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिला रहे आरोपी सिंह पुत्र पान सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से आठ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। दूसरे मामले में ग्राम घिरतोली में मंगल कुमार पुत्र बाली राम के पास से तीन बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। दोनों के खिलाफ धारा 60(1)/21 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...