भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में स्वास्थ्य मानकों और सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मांस-मछली का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। चौंकाने वाली बात यह है कि शहर के प्रमुख बाजारों में सक्रिय एक भी मांस-मछली विक्रेता के पास वैध लाइसेंस नहीं है। सालों से यह अवैध कारोबार निगम प्रशासन की नाक के नीचे फल-फूल रहा है, लेकिन अब तक इस पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है। अनुज्ञप्ति शाखा प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि विभाग की ओर से जारी किए गए निर्देश को लागू करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। एसओपी मिलते ही कार्रवाई के साथ साथ अनुज्ञप्ति देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। ज्ञात हो कि तीन दिन पूर्व ही संबंधित विभाग ने राज्य के सभी नगर निकाय को इन अवैध दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश जारी किया था। इसके बावजूद भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.