बगहा, फरवरी 15 -- सिकटा,एक संवाददाता। सिकटा थाना परिसर में महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण माहौल मनाने को लेकर शान्ति समिति की बैठक थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बीडीओ अजीत कुमार रौशन मौजूद रहे। बैठक में थानाध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा कि महाशिवरात्रि में बिना अनुज्ञप्ति लिए जुलूस नहीं निकलेगा।इसके लिए पूजा समिति को आवेदन देकर जुलूस निकालने का रूट चार्ट दर्शाना अनिवार्य है।सिकटा बाजार, छपैनिया समेत कई जगहों पर महाशिवरात्रि पर मेला का आयोजन होता है। सभी जगहों पर कैमरे की निगरानी में मेला का आयोजन होगा। इस दौरान गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी।गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।शिव भक्त कतार में बाबा का जलाभिषेक कर दर्शन करेंगे। महिलाओं की सुरक्षा में महिला कांस्टेबल वर्दी व सादे लिवास में तैनात रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.