नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम ने पश्चिम जोन में बिना स्वास्थ्य लाइसेंस के चल रहे दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। निगम ने स्वास्थ्य व सुरक्षा नियमों के अनुपालन को लेकर शिवाजी एन्क्लेव व राजा गार्डन क्षेत्र में यह कार्रवाई की। इस संबंध में पश्चिम जोन की उप स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कनिका सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई नियमित निरीक्षण के दौरान की गई। निरीक्षण में पाया गया कि दोनों प्रतिष्ठान निगम अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए बिना वैध हेल्थ ट्रेड लाइसेंस के संचालित कर रहे थे। इसके अलावा, ये प्रतिष्ठान सार्वजनिक स्थानों के लिए तय किए गए स्वच्छता और सुरक्षा मानकों को भी पूरा नहीं कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.