लखनऊ, फरवरी 2 -- काकोरी के सीएचसी अधीक्षक डॉ. केडी मिश्रा ने इलाके में चल रही बिना लाइसेंस संचालित पॉली क्लीनिक एवं अस्पतालों पर छापा मारा। छापा मारने के दौरान एक पॉली क्लीनिक पर फार्मासिस्ट मरीजों को इलाज करते मिला। क्लीनिक में अंदर ही बेड, मॉनीटर पड़े थे। अधीक्षक की ओर से संबंधित क्लीनिक संचालक के खिलाफ काकोरी थाने में तहरीर दी है। वहीं, छापे की सूचना मिलते ही इलाके में कई अन्य क्लीनिक संचालक ताला लगाकर फरार हो गए। काकोरी के सीएचसी अधीक्षक डॉ. केडी मिश्रा स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों के निर्देश पर दोना गांव में बिना लाइसेंस संचालित हो रही सतीश पॉली क्लीनिक पर शनिवार को छापा मारा। डॉ. केडी मिश्रा ने बताया कि सतीश पॉली क्लीनिक में सतीश यादव ने अपने नाम आगे डॉक्टर लिख रखा था। जांच में पता चला कि सतीश ने डिप्लोमा इन फार्मेसी कर रखा है, लेक...