वाराणसी, जुलाई 7 -- वाराणसी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और मंडुवाडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार देर शाम थाने के पास चौधरी कटरा स्थित न्यू सर्जिकल स्टोर पर छापेमारी की। यहां से करीब 25 लाख रुपये की दवाएं जब्त की है। दुकान सील कर दी गई है। पुलिस ने संचालक संदीप श्रीवास्तव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मिलावटी दवाओं की बिक्री की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर चंद्रेश द्विवेदी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। बरामद दवाओं में ज्यादातर एंटीबायोटिक हैं। जांच के दौरान संचालक से दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित लाइसेंस, बिल और सेल-परचेज का रिकॉर्ड मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद विभाग ने दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी प्रयागराज से दवाएं मंगाकर वाराणसी सहित पूर्वांचल क...