बिना लाइसेंस चल रहा था मेडिकल स्टोर, छापे में दवाएं जब्त
संभल, अक्टूबर 7 -- औषधि विभाग की टीम ने मंगलवार को बिना वैध ड्रग लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने गांव चंदायन स्थित अला हजरत मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर वहां रखी दवाओं को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान दुकान पर मौजूद व्यक्ति वैध दवा बिक्री लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। जिलाधिकारी संभल के निर्देश और सहायक आयुक्त (औषधि), मुरादाबाद मंडल पुरन चंद के आदेश पर औषधि निरीक्षक संभल जयेन्द्र कुमार ने 6 अक्टूबर को मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। टीम के पहुंचने पर दुकान पर मोहम्मद सलीम मौजूद मिला। अधिकारियों ने उससे दवाओं की बिक्री के लिए आवश्यक लाइसेंस मांगा, लेकिन वह कोई वैध ड्रग सेल लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। लाइसेंस के बिना दवाओं का भंडारण और बिक्री किए जाने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए औषधि विभाग ने दुकान में रखी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.