लखनऊ, मार्च 11 -- राजधानी में 11 होटल, मैरिज लान व प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस और अग्निशमन के मानकों के चलते पाए गए हैं। जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग की ओर से कराई गई च में इसका खुलासा हुआ है। पता चला है कि इन होटलों और प्रतिष्ठानों में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं हैं। फायर विभाग की रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन ने भी मामले की अपने स्तर से जांच कराई तो खुलासा हुआ कि यह प्रतिष्ठान बिना वैध लाइसेंस के ही चल रहे हैं। एलडीए को भी शुरुआती जांच में पता चला है कि इनके नक्शे भी नहीं पास हैं। अब इनके खिलाफ कार्यवाही की तैयारी शुरू हो गई है। जांच में सामने आई बड़ी लापरवाहीअग्निशमन विभाग की टीम ने शहर के कई होटल और मैरिज लॉन की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि 11 प्रतिष्ठानों में फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण नहीं लग...