मथुरा, जून 20 -- मथुरा। औषधि निरीक्षक को निरीक्षण के दौरान मगोर्रा क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलता मिला। सवा लाख से अधिक की दवाएं सीज कीं। औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक को शिकायत मिली कि अजीत पट्टी मगोर्रा स्थित संजय मेडिकोज बिना लाइसेंस चल रहा है। इस पर डीआई पाठक ने मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। संचालक ने डीआई को लाइसेंस दिखाया तो पता चला कि उसकी वैधता करीब दो साल पूर्व समाप्त हो गई थी। देर रात चले निरीक्षण में सवा लाख से अधिक की दवाएं सीज की। सीरप के दो,एक इंजेक्शन एवं एक टेबलेट का सैंपल लिया। देर रात चले निरीक्षण की चर्चा ग्रामीण करते रहे। डीआई ने बताया कि शिकायत पर मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया था। मेडिकल का लाइसेंस पूर्व में समाप्त हो गया था,जिसका रिनूबल नहीं कराया था। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी ...