उरई, जून 10 -- कोंच। संवाददाता एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण ने नगर के निजी अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और अभिलेखों की जांच की। साथ ही, चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसी क्रम में नगर स्थित मां सिंहवाहिनी मल्टी स्पेशलिटी पैथोलॉजी का भी निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पैथोलॉजी संचालन से संबंधित आवश्यक अभिलेख एवं प्रपत्र मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर एसीएमओ ने नाराजगी जताते हुए पैथोलॉजी संचालक को तीन दिन के भीतर संबंधित चिकित्सीय प्रपत्र, डिग्री, डिप्लोमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन शासन के न...