अररिया, मार्च 19 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी थाना परिसर में गुरुवार को ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानेदार प्रेम प्रकाश शर्मा ने कहा कि पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाना सभी की जबावदेही है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ने देने, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहने, बिना अनुमति के जुलूस नहीं निकालने आदि की बात कही। उन्होंने कहा कि चौक चौराहे सहित संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल मौजूद रहेगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जिला पार्षद प्रसाद सिंह, मुखिया वीणा देवी, सरपंच मजहर अलि, मुखिया मतलूब आलम, मंसूर आलम, हजरत अलि, पिंटूजी, उप मुखिया मो अजमी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.