लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 7 -- खमरिया, संवाददाता। ईसानगर थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में बिना लाइसेंस खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं बिक्री का बड़ा मामला सामने आया है। जिला कृषि अधिकारी की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान एक परिसर में भारी मात्रा में उर्वरक, बीज और रसायन बरामद किए। जिला कृषि अधिकारी ने बिना किसी प्राधिकार पत्र के तथा निर्धारित दरों से अधिक मूल्य पर बिकते हुए पकड़ा। जिला कृषि अधिकारी ने दुकान सील कर डीएम की अनुमति के बाद दो लोगों के विरुद्ध ईसानगर थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने खमरिया-ईसानगर रोड पर स्थित फूलपुर गांव में खाद, बीज और रासायनिक उर्वरक की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान पर सत्यम निवासी जेठरा थाना ईसानगर और अंजल निवासी मुड़िया थाना ईसानगर मौजूद मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.