बिना लाइसेंस के उर्वरक कीटनाशक विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई : बीएओ
देवघर, जून 14 -- सारठ। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार शनिवार को प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशांक शेखर ने सारठ प्रखंड के विभिन्न उर्वरक विक्रेता व प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस के उर्वरक कीटनाशक व बीज विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाएगी। इसलिए वैसे खाद बीज विक्रेता जिनके पास लाइसेंस नहीं है वो यथाशीघ्र कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी देवघर से प्रशिक्षण प्राप्त करके लाइसेंस बना कर के ही बीज एवं खाद की बिक्री करें। नहीं तो पकड़े जाने पर उर्वरक बिक्री अधिनियम के तहत अयोग्य पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- कीटनाशकों की ऑनलाइन खरीद न करें किसानउर्वरक बिक्री की नई व्यवस्था
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.