धनबाद, मार्च 11 -- शहर में बिना लाइसेंस की चल रही मीट-मछली की दुकानों की जांच की जाएगी। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की वेटनरी ऑफिसर दीपांजलि मरांडी के नेतृत्व में यह जांच टीम बनाई गई है। नगर निगम क्षेत्र में यह जांच टीम सभी मांस-मछली की दुकानों की जांच करेगी। शहरी क्षेत्र में नगर निगम से लाइसेंस लेकर ही मांस-मछली की दुकानों का संचालन किया जा सकता है। अपर नगर आयुक्त ने जांच के लिए 10 लोगों की टीम बनाकर उनके बीच वार्डों का बंटवारा किया है। इसमें वेटनरी ऑफिसर को वार्ड 1-55 तक की पूरी जिम्मेवारी है। बाकी वार्डों को अलग-अलग ग्रुप में बांटकर काम की जिम्मेवारी सौंपी गई है। नगर निगम क्षेत्र में एक हजार से अधिक दुकानें बिना लाइसेंस के ही चल रही हैं। चार साल पहले नगर निगम ने लगभग 40 दुकानों को एक साल का लाइसेंस दिया था, लेकिन उसके बाद से ही क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.