सोनभद्र, जुलाई 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को विकास खंड दुद्धी में कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने पेस्टिसाइड, बीज एवं उर्वरक प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की। जांच के दौरान बिना प्राधिकार (ऑथरिटी) के कीटनाशी बेचने का मामला सामने आने पर एक बीज भंडार का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई। जिला कृषि रक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार, कीटनाशी निरीक्षक नंद किशोर मौर्य एवं अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप कुमार मौर्य की संयुक्त टीम ने न्यू मौर्य बीज भंडार के प्रोपराइटर अनुपम कुमार मौर्य के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जांच में बिना वैध प्राधिकार के कीटनाशी का विक्रय किया जाना पाया गया, जो कीटनाशी अधिनियम-1968 एवं कीटनाशी नियमावली-1971 का उल्लंघन है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में खाद-बीज की द...