देवरिया, जून 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। बिना लाइसेंस आनलाइन कीटनाशक बेचने पर कार्रवाई होगी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने कीटनाशक विक्रेताओं को चेतावनी दी है। अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशों, जियो मार्ट भी कीटनाशक बेच रही हैं। वैध लाइसेंस धारक ही किसानों के घर तक कीटनाशक पहुंचा सकते हैं। कृषि रसायनों के अबैध बिक्री पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कीटनाशक बिक्री को कृषि रक्षा विभाग सख्त हो गया है। जिले के सभी कीटनाशी विक्रेताओं को निर्देश दिया हैं कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से कीटनाशकों की बिक्री केवल निर्धारित नियमों और शर्तों का अनुपालन के बाद ही होगी। उन्होंने बताया कि कीटनाशी व कृषि निदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही ऑनलाइन बिक्री की अनुमति दी जाएगी। कृषि रक्षा अधिकारी उदय शंकर सिंहि ने बताया कि अमेजन, फ्लिप...