बिना लाइफ जैकेट नाव चलाने पर सख्ती ,चार नाविक भेजे जेल
हापुड़, अप्रैल 20 -- बृजघाट, संवाददाता। मथुरा और वृंदावन में हाल ही में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद, उत्तर प्रदेश पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा नियमों को अत्यंत सख्त कर दिया है। अब गंगा नदी में बिना लाइफ जैकेट पहने नाव चलाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जिसकी अनदेखी आज ब्रजघाट में चार नाविकों को भारी पड़ गई। गंगा में लागू किए गए नियमों का पालन न करने वाले चार मोटर वोट नाविकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनको गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। एसडीएम ने सभी को जिला कारागार भेज दिया है।बता दे कि जनपद मथुरा के वृंदावन में पिछले दिनों ही यमुना में नौका विहार करने के दौरान एक नाव पलटने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद हापुड़ के प्रशासन ने गंगा में चलने वाली मोटर वोट के संचालक को लेकर नियमों का पालन करने के दिशा निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.