गुमला, अप्रैल 29 -- भरनो प्रतिनिधि। भरनो थाना क्षेत्र के पबेया मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुपा महुआटोली मोड़ के पास हुआ। जहां बिना लाइट चल रहे एक ट्रैक्टर ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक की पहचान सुपा गांव निवासी 25 वर्षीय अजहर मीरदाहा के रूप में हुई है।

हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार अजहर मीरदाहा भरनो में अपनी स्लाइडर दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह सुपा महुआटोली मोड़ के पास पहुंचा,सामने से मोबाइल की रोशनी के सहारे आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बाइक समेत सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। ट्रैक...